भागलपुर, फरवरी 19 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधी। प्रखंड की दो पंचायत में पैक्स चुनाव के लिए निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दी है। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अगामी 18 मार्च को चिलौनीउतर और भवानीपुर उतर पंचायत पैक्स के लिए चुनाव होना है। जारी अधिसूचना के अनुसार पैक्स चुनाव के लिए 6 से 7 मार्च को नामांकन, 9 से 10 मार्च को संवीक्षा तथा 11 मार्च को अभ्यर्थी अपना नामांकन वापसी कर सकते हैं। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ मिश्रा के अनुसार दोनों पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव के लिए चिन्हीत मतदान केंद्रो पर मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4.30 बजे तक सम्पन्न कराया जायेगा। पैक्स चुनाव की अधिसूचना जारी होते हीं इच्छुक प्रत्याशियों में चुनाव की सरगर्मी बढ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.