भागलपुर, अप्रैल 22 -- त्रिबेनीगंज से मनोज रोशन की रिपोर्ट त्रिबेनीगंज। अनूपलाल यादव महाविद्यालय में एनएसएस इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस पर बुधवार को वृक्षारोपण सह संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार कर रहे हैं, जबकि संचालन प्रो. विद्यानंद यादव द्वारा किया जा रहा है।प्राचार्य डॉ हेमन्त कुमार ने "आवर पावर, आवर प्लानेट" थीम पर पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव और वृक्षारोपण पर जोर दिया। वहीं कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. शंभू यादव ने बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता जताई।महाविद्यालय परिसर में स्वयंसेवकों द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रो. अरुण कुमार, प्रो. देवनारायण यादव, डॉ. सदानंद यादव सहित शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- करीम सिटी कॉल...