भागलपुर, मार्च 24 -- बीरपुर, एक संवाददाता विधिज्ञ संघ बीरपुर के तत्वावधान में स्थानांतरित न्यायिक पदाधिकारी एसडीजेएम नंदिता कुमारी, मुंसिफ सुधीर कुमार, जेएम पंकज कुमार को संघ के पुस्तकालय भवन में सोमवार को एक समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। इस अवसर पर उन्हें शॉल, किताब और डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित एसीजेएम अमित चौधरी ने स्थानांतरित पदाधिकारी के कार्यों की सराहना की। संघ के अध्यक्ष श्यामानंद मिश्र ने कहा कि स्थांतरित न्यायिक पदाधिकारी हमेशा त्वरित न्याय देने के लिए प्रयासरत रहे। समारोह का संचालन करते हुए संघ के सचिव लक्ष्मी नारायण राण ने कहा कि स्थांतरित न्यायिक पदाधिकारियों ने बार एवं बेंच के बीच बेहतर समन्वय बनाकर निष्पक्ष न्याय देने के लिए प्रयासरत रहे। इस अवसर पर संघ के वरीय अधिवक्ता किशन प्रसाद यादव, ललन प्रसाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.