भागलपुर, जनवरी 23 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सचिन माधोगड़िया ने नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी है। माधोगड़िया ने कहा कि नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तीन अत्यंत महत्वपूर्ण तथ्यों को रेखांकित करता है, जो न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। जानकारी देते हुए सचिन माधोगड़िया ने बताया कि बिहार के बदलते स्वरूप और उसकी बढ़ती नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिस बिहार को कभी पिछड़ेपन की संज्ञा दी गई थी, आज वही बिहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अगुवाई करने में सक्षम बनकर उभरा है। यह समस्त बिहारवासियों के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि उनके राज्य का एक नेता अब राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का नेतृत्व करेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.