भागलपुर, फरवरी 12 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। लंबित मांगों को लेकर बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को नगर निकाय कर्मियों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। हड़ताल के कारण नगर परिषद कार्यालय में दिनभर कामकाज ठप रहा। विभिन्न कार्यों से पहुंचे शहरवासियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। सुबह से ही निकाय कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय में तालाबंदी कर शांतिपूर्ण धरना शुरू कर दिया। हड़ताल का असर सुपौल शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी पड़ा। आउटसोर्सिंग के सफाई कर्मियों ने भी काम से खुद को अलग रखा, जिससे शहर के कई इलाकों में कचरे का उठाव नहीं हो सका और जगह-जगह गंदगी पसरी रही। आम लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, होल्डिंग टैक्स, जल-नल योजना और अन्य कार्यों के लिए कार्यालय पहुंचना पड़ा, लेकिन कर्मियों की हड़ताल के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.