भागलपुर, जनवरी 25 -- सुपौल, एक संवाददाता। सदर प्रखंड अंतर्गत बरूआरी पश्चिम गांव स्थित खेल मैदान में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के सातवें दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 19 जनवरी से 27 जनवरी तक चल रहे इस महायज्ञ में बक्सर से पधारे आचार्य श्री कृष्णानंद जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् देवी भागवत कथा का भावपूर्ण वचन हुआ। तीन जिलों सुपौल, सहरसा एवं मधेपुरा के मुहाने पर स्थित होने के कारण यज्ञ स्थल पर दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे। विशेष रूप से महिलाओं की उपस्थिति अधिक देखी गई। श्रद्धालु परिवार सहित सुबह से ही यज्ञ स्थल पर उपस्थित रहे तथा अपराह्न तीन बजे से प्रवचन श्रवण के लिए पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ पूरी तरह भर गई । आचार्य पौराणिक श्रीकृष्णानंदजी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि धर्म की गति अत्यंत सूक्ष्म है ,कर्...