सुपौल: ट्रैक्टर की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत
भागलपुर, जून 5 -- बलुआ बाजार से मनीष कुमार की रिपोर्ट भीमपुर थाना क्षेत्र के ठूठी पंचायत में गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे किसानों द्वारा एसएच-91 सड़क पर मक्का की फसल सुखाना एक 20 वर्षीय बाइक सवार के लिए जानलेवा साबित हो गया। किसानों की इस लापरवाही का खामियाजा युवक को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। मृतक की पहचान ठूठी पंचायत के चापिन वार्ड संख्या-05 निवासी विकास मित्र उदयचंद ऋषिदेव के 20 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार ऋषिदेव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गुरुवार शाम नीरज बलुआ बाजार से अपना काम समाप्त कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान चैनपुर के समीप एसएच-91 पर सड़क पर सुखाई जा रही मक्का के कारण उसकी बाइक फिसल गई और वह सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.