भागलपुर, मई 19 -- राघोपुर से ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित मछली मार्केट के समीप एनएच 27 पर सोमवार की रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक को एक अज्ञात ट्रक ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नगर पंचायत सिमराही वार्ड 2, दीनादास टोला निवासी योगेंद्र पाण्डेय के 29 वर्षीय पुत्र राकेश पाण्डेय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राकेश किसी काम से सिमराही बाजार गए थे और अपने घर लौट रहे थे, तभी एनएच 27 पर यह भीषण हादसा हो गया। वही मृतक राकेश अपने पिता के इकलौते पुत्र थे और उनके दो बेटे व एक बेटी है। इस हृदय विदारक घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। राकेश के माता-पिता, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर ब...