भागलपुर, मई 30 -- छातापुर से संजय भगत की रिपोर्ट थाना क्षेत्र की रामपुर पंचायत के नन्ही टोला लालपुर गांव में मोबाइल छीनकर फोन से 79,180 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक गणेश कुमार सिंह पिता कैलाश सिंह ने छातापुर थाना में शुक्रवार 29 मई को आवेदन देकर मोबाइल व राशि बरामदगी की गुहार लगाई है। इस बाबत पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। इस बाबत पीड़ित गणेश कुमार सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि बीते 20 मई की शाम वह बाइक से भीमपुर से घर लौट रहा था। महद्दीपुर बाजार से आगे सुरसर नदी पुल पर पहले से घात लगाए चार बदमाशों ने उसे घेरकर रोक लिया और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित अपने स्तर से बदमाशों की खोजबीन में जुटा रहा। जब फोन पे का डिटेल चेक किया तो पता चला कि बदमाशों ने उसके नंबर 8168137210 से चार अलग-अलग ट्रां...