भागलपुर, मार्च 24 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि । अभी बैशाख महीना आया नहीं चैत महीना में ही मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव दिख रहा है। तापमान में लगातार वृद्धि महसूस की जा रही है। तेज धूप व गरम हवा से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। तेज धूप से खेतों की नमी तेजी से कम हो रही है। किसानों को गेहूं की सिंचाई ज्यादा करनी पड़ रही है। लागत बढ़ने के साथ ही पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। इस साल बारिश के कारण बुआई देर से हुई। अब खेतों में गेहूं तैयार हो रहा है। लेकिन, तापमान बढ़ने से उत्पादन प्रभावित हो सकता है। कृषि विभाग के मुताबिक गेहूं को पकने के लिए 25 से 30 डिग्री पारा अच्छा रहता है। लेकिन, मार्च में ही पारा 34 पर पहुंच गया है। गेहूं में आने वाली बालियों पर इसका असर पड़ेगा और उत्पादन कम हो सकता है। गेहूं की बुआई के समय इस बार मौसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.