भागलपुर, मार्च 1 -- राघोपुर। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध वरदराज पेरुमल देवस्थानम, विष्णु मंदिर गणपतगंज में 27 फरवरी से 11वें वार्षिक ब्रम्हमोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया है। यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन 6 मार्च तक चलेगा, जिसमें पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। जहां पहले दिन संकल्प, वसुंधरा पूजन, अंकुरा रोपण और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि प्रज्वलन के साथ उत्सव की विधिवत शुरुआत हुई। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। वही शनिवार को ब्रम्हमोत्सव के दूसरे दिन हवन, ध्वजारोहण और भगवान का विशेष अभिषेक किया गया। शाम को भव्य रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान वरदराज सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। आयोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.