भागलपुर, दिसम्बर 5 -- सुपौल। एनएच 327 ई सुपौल पिपरा रोड में गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी कार में ठोकर मार दी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। कार मालिक मनीष कुमार ने बताया कि कृषि कार्यालय के सामने सड़क किनारे उनकी कार खड़ी थी। इसी क्रम में पिपरा की तरफ से आ रही अनाज लदे तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद ट्रक BR 11 j 1037 चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक पर एफसीआई का अनाज लदा था। उधर, सूचना पर सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर थाना ले आई। प्राभारी थानाध्यक्ष सुमित भारती ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...