भागलपुर, मई 30 -- वीरपुर से आश नारायण मिश्रा की रिपोर्ट 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बीरपुर की सीमा चौकी पिपराही ने शुक्रवार को विशेष नाका ड्यूटी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 720 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त की। हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे और कोसी नदी के कठिन भू-भाग का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहे। इस बाबत 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल वीरपुर के द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि कोसी नदी के पलार क्षेत्र के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी की जा सकती है। सूचना के आधार पर एक विशेष नाका टीम का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल: एसएसबी ने 720 लीटर नेपाली शराब समेत नाव जब्त की गठित टीम स्पर संख्या 12.37 से नाव के जरिए कोसी नदी के पलार क्षेत्र में पहुंची और संदिग्ध स्थान पर छिप...