भागलपुर, जनवरी 8 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ गठन से संबंधित नोटिफिकेशन जिले के सभी सरकारी /निजी विद्यालयों में गठन कर गठन से संबंधित नोटिफिकेशन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए पोर्टल पर अपलोड किया जाना था। इसमें जिले के 154 प्राथमिक, मध्य एवं माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा लगातार विभागीय निर्देश एवं गूगल मीट बैठक के माध्यम से सूचना देने के बाद भी अपलोड नहीं किया गया। इसको लेकर बुधवार को जिले के 154 विद्यालय के विद्यालय प्रधान की बैठक सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय सभागार में हुई। इसमें 50 से अधिक विद्यालय प्रधान ने भाग लिया। मौके पर डीईओ संग्राम सिंह ने 10 जनवरी तक विभाग द्वारा सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में इको क्लब का गठन एवं गठन से संबंधित नोटिफिकेशन पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.