भागलपुर, मार्च 28 -- पिपरा । एक संवाददाता थाना क्षेत्र के रतौली पंचायत स्थित लालमनियां वार्ड नंबर 6 में शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अचानक लगी आग में शिवनारायण साह के दो आवासीय एक मवेशी घर सहित रसोई घर व घर में रखा खाने पीने के सामान सहित पांच बकरी जलकर राख हो गई। घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सदस्यों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई इस दरमियान आग की चपेट में आने से एक गाय का बछड़ा और एक व्यक्ति भी झुलस गए। आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई जबतक फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना-स्थल पर पहुंचे तब-तक काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आगलगी में जले मवेशी का पोस्टमार्टम के लिए मवेशी डाक्टर को बुलाया गया है घटना की जानकारी प्रखंड प्रशासन को भी दी गई है आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.