लखीसराय, जनवरी 8 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। किऊल थाना क्षेत्र स्थित रेल परिसर के नजदीक 24 दिसंबर की देर रात किन्नर गुंजा के पति बिनोद साव की गला रेतकर हत्या कर देने के मामले में एसपी अजय कुमार ने हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हत्याकांड के मामले में मृतक की पत्नी ही अपने पति की हत्या की साजिशकर्ता निकली। पुलिस ने इस कांड में वादिनी सहित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया हैं। एसपी अजय कुमार ने बताया कि वृन्दावन किऊल निवासी विनोद साह का गला रेत दिया गया था। पुलिस को सूचना मिली और घायल अवस्था में उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया था जहां उसकी मृत्यु हो गई। हत्या के बाद मृतक विनोद साव पत्नी गुंजा किन्नर ने अपने ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.