प्रयागराज, अप्रैल 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ऐनुद्दीनपुर के मक्का मस्जिद बिस्मिल्ला चौराहे के पास बुधवार शाम हुई सनसनीखेज वारदात ने पुलिस को भी चौंका दिया है। जिस तरह सटीक निशाना लगाकर मोहम्मद इरफान को गोली मारी गई, उससे वारदात में सुपारी किलरों के शामिल होने की आशंका मजबूत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के बेटे मोहम्मद आमिर की तहरीर पर चकिया धूमनगंज निवासी सगे भाई आसिफ दुरानी और राशिद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि प्रॉपर्टी डिलिंग को लेकर करीब तीन साल पहले मारपीट हुई थी। उधर, वारदात को लेकर अतीक गैंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक की जानकारी होने से इनकार किया है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम के वक्त चौराहे पर रौनक थी। मोहम्मद इरफान पास की चाय की दुकान पर बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभ...