सुपाईडीह गांव में ट्रांसफॉर्मर में ठनका गिरने से ट्रांसफार्मर जला
दुमका, जून 18 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र कोलारकोन्दा पंचायत अंतर्गत सुपाईडीह गांव में बीते दिन मंगलवार दोपहर को ठनका गिरने से गांव में स्थित 10 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर जल गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के सहायक अभियंता को आवेदन देकर नया ट्रांसफार्मर लगाने का मांग किया है। इस सम्बंध में मुखिया उकील मुर्मू सहित ग्रामीण सुनीराम मुर्मू, उर्मिला टुडू, जोएल मुर्मु, रानी हंसदा, मीनू हंसदा, संदीप मरांडी, गुपिन मुर्मु, शांति बेसरा मकुली सोरेन सहित दर्जनों ने बताया कि बीते दिन मंगलवार को बारिश के साथ हुए ठनका बिजली ट्रांसफार्मर में गिर जाने से ट्रांसफार्मर जल गया है। जिससे शाम होते ही गांव में अंधेरा छा जाता है। साथ ही छोटे छोटे बच्चों को पढ़ाई लिखाई सहित दैनिक काम करने में परेशानियां हो रही है। ग्रामीणों ने बिजली व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.