गुड़गांव, मार्च 15 -- गुरुग्राम। हरियाणा सुपर-100 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए आयोजित लेवल-वन प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। जिसमें गुरुग्राम के सात राजकीय स्कूलों के 146 विद्यार्थी पास हुए है। अब ये विद्यार्थी लेवल-2 की परीक्षा में शामिल होंगे। यह परीक्षा बीते 11 फरवरी को पूरे प्रदेश में ब्लाक स्तर पर आयोजित की गई थी। इसमें सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिले में कुल 2893 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। सात केंद्रों पर हुई प्रवेश परीक्षा में 2125 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। लेवल-वन का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें गुरुग्राम के सात स्कूलों के 146 विद्यार्थी पास होकर अब अगले चरण यानी लेवल-टू चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे। इस चरण में विद्यार्थियों को कुरुक्ष...