सुपर 30 संस्थापक आनंद कुमार ने शुरू किया सुपर इन्फिनिटी, एनीमेशन व कहानी से मैथ्स और साइंस सीखेंगे बच्चे
नई दिल्ली, मई 9 -- गणित की कठिन गुत्थियां भी अब सरल-सहज अंदाज में सुलझाई जाएंगी। देश के मशहूर शिक्षक और सुपर-30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार ने राजधानी के द्वारका में शुक्रवार शाम आयोजित पत्रकार वार्ता में 'सुपर इंफिनिटी' डिजिटल प्लेटफार्म लांच करने की जानकारी दी। आनंद कुमार ने बताया कि यहां पर गणित और विज्ञान का ज्ञान नए और अनूठे अंदाज में प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर साल सुपर 30 में केवल 30 बच्चों का चयन हो पाता था। लेकिन, उनके दिल में हमेशा यह सवाल रहता था कि बाकी लाखों सपनों का क्या होगा। सुपर इंफिनिटी इसी सवाल का जवाब है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास सिर्फ एक ऑनलाइन क्लासेज नहीं है बल्कि एक आन्दोलन है। यह भी पढ़ें- IIT में इंटर्नशिप का मौका; Rs.20,000 महीना मिलेगा स्टाइपेंड यह भी पढ़ें- न IIT, न कोडिंग की झंझट, Google कर्मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.