अलीगढ़, जून 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आगामी सुपर 15 क्रिकेट लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की गई। लीग के लिए कुल कुल 104 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिन पर लीग में शामिल 8 टीमों के मालिकों ने उत्साहपूर्वक बोली लगाई। ऑक्शन के दौरान टीम मालिकों ने अपनी-अपनी रणनीति के अनुसार खिलाड़ियों का चयन किया। बल्लेबाजों, गेंदबाजों और ऑलराउंडरों को लेकर विभिन्न टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। आयोजकों ने बताया कि सुपर 15 लीग का उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना और क्षेत्र में क्रिकेट को बढ़ावा देना है। ऑक्शन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई, जिससे सभी टीमों को अपनी पसंद के खिलाड़ियों को चुनने का समान अवसर मिला। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी टीम मालिकों, खिलाड़ियों और अतिथियों का आभार व...