गुड़गांव, अप्रैल 19 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के मेधावी छात्रों के लिए सुपर-100 योजना के तहत लेवल-2 प्रवेश परीक्षा 23 अप्रैल से शुरू हो रही है। गुरुग्राम सहित प्रदेशभर से लेवल-1 पास कर चुके कुल 2113 छात्र इस परीक्षा में भाग लेंगे। शिक्षा विभाग के अनुसार परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जा रही है, जो 27 अप्रैल तक चलेगी। पहले चरण में 19 से 21 अप्रैल तक 749 छात्र शामिल हुए, जबकि दूसरा चरण 22 से 24 अप्रैल और तीसरा चरण 25 से 27 अप्रैल तक होगा। हर चरण में करीब 600 से 700 छात्रों के परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है। गुरुग्राम जिले से भी बड़ी संख्या में छात्र इस प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार लेवल-1 परीक्षा पास करने वालों में 1092 लड़कियां और 1021 लड़के शामिल हैं। इसके अलावा करीब 650 से अधिक छात्रों को वेटिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.