फरीदाबाद, अप्रैल 6 -- फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सुपर-100 योजना के तहत लेवल-2 परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण की परीक्षा 19 से 21 अप्रैल के बीच आयोजित होगी, जिसमें आठ जिलों के विद्यार्थी भाग लेंगे। यह परीक्षा कुरुक्षेत्र स्थित सुपर-100 केंद्र में संपन्न कराई जाएगी। पहले चरण में फरीदाबाद भी शामिल है। फरीदाबाद जिले के कुल 109 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें 69 छात्र और 40 छात्राएं शामिल हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार दूसरे चरण की परीक्षा 22 से 24 अप्रैल के बीच आयोजित होगी, जबकि तीसरा चरण 25 से 27 अप्रैल तक चलेगा। दूसरे और तीसरे चरण में सात-सात जिलों के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अभिभावकों को अपने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.