सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा संपन्न, 53 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया
फरीदाबाद, जुलाई 14 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिला शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी सुपर-100 योजना के तहत लेवल-1 प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। परीक्षा के लिए एनआईटी-5 स्थित राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को केंद्र बनाया गया था। इस परीक्षा में जिले के 53 विद्यार्थियों ने भाग लिया। लेवल-1 में सफल होने वाले अभ्यर्थी अब 19 जुलाई को आयोजित होने वाली लेवल-2 परीक्षा में शामिल होंगे। सुपर-100 योजना के माध्यम से सरकारी विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराई जाती है। इस वर्ष प्रदेश सरकार ने योजना का दायरा बढ़ाते हुए सीटों की संख्या 400 से बढ़ाकर 500 कर दी है। अतिरिक्त 100 सीटों पर प्रवेश के लिए ही यह चयन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.