कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर। बेहतर और खुशहाल कानपुर बनाने के संकल्प को लेकर मंगलवार को कानपुर सुपर 100 ने आर्यनगर के गैंजेज क्लब में आयोजित कानपुर कॉन्क्लेव में विकास का खाका खींचा। कानपुरवासियों और प्रबुद्धजनों के विचारों को एक सूत्र में पिरोकर विकसित कानपुर की इबारत लिखी गई। विशिष्ट अतिथि मलिक विजय कपूर ने कहा कि शहर को सुव्यवस्थित और खुशहाल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। हम सब ठान लें तो हम कानपुर को अपने सपनों का शहर बना सकते हैं। कानपुर सुपर 100 के संस्थापक डॉ. सिधांशु राय ने कहा शहर के भविष्य को आकार देने में कानपुर के नागरिकों की सहभागिता बढ़ाते हुए शहर की प्राथमिकताएं तय करना कॉन्क्लेव का उद्देश्य था। कार्यक्रम निदेशक नजम हमराज ने कहा हमें आपसी सहयोग और साझेदारियों को बढ़ावा देना है। इसमें सामाजिक व्यवहार की शिक्षा बेहद जरूरी है। सुपर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.