भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। 200 करोड़ की बिल्डिंग, महंगे-महंगे उपकरण- ये हमारे शहर में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बनाया गया सुपर स्पेशियेलिटी अस्पताल है। बिल्डिंग बनने के बाद पहले तो किसी तरह ओपीडी की खानापूर्ति हुई, फिर इंडोर और ओटी भी शुरू किया गया है। लेकिन जांच इलाज की जो व्यवस्था है उससे यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों की पीड़ा कम नहीं हो रही। हालात ऐसे हैं कि अगर इस अस्पताल में मरीज एमआरआई जांच कराएं तो उन्हें रिपोर्ट के लिए 15 से 20 दिन तक इंतजार करना पड़ता है। सोमवार को सुपर स्पेशियेलिटी अस्पताल के एमआरआई जांच केन्द्र पर रिपोर्ट लेने पहुंचे भीखनपुर निवासी लैशी सागर ने बताया कि उनके मरीज की एमआरआई जांच 15 दिसंबर को हुई थी। रिपोर्ट आज मिली है। इसी तरह आदमपुर क्षेत्र के एक मरीज ने अपने टखने की एमआरआई जांच 26 दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.