छपरा, दिसम्बर 20 -- छपरा ,हमारे संवाददाता। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सदर अस्पताल भी अब सुपर स्पेशियलिटी बनेगा। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसकी योजना तैयार कर जिला स्वास्थ्य प्रशासन को निर्देश भेज दिया है। सदर अस्पतालों को सुपर स्पेशियलिटी के रूप में विकसित करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसके लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग से सभी जिलों को डॉक्टर, नर्स और पारा मेडिकल कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है। सूची मिलने के बाद सदर अस्पतालों में सुपर स्पेशियलिटी के मानक के अनुसार विभागों को खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी। सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ आर एन तिवारी ने बताया कि सदर अस्पतालों के सुपर स्पेशियलिटी के रूप में विकसित होने से चिकित्सा सुविधा में काफी विस्तार होगा। अभी भी अस्पताल में मरीजों को कई आधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं। सदर अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.