धनबाद, जुलाई 23 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में बुधवार को इंडोस्कॉपी सेवा का सफल परीक्षण किया गया। डीएम गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (मेडिसिन) डॉ संजय कुमार सिंह ने दो मरीजों की सफलतापूर्वक इंडोस्कॉपी कर सेवा की दोबारा शुरुआत की। परीक्षण के बाद मरीजों को कुछ समय के लिए डे-केयर यूनिट में निगरानी में रखा गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह दूसरी बार है जब सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में इंडोस्कॉपी सेवा शुरू की गई है। इससे पहले भी एक मरीज की इंडोस्कॉपी की गई थी। बाद में तकनीकी कारणों से सेवा बंद थी। सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के नोडल पदाधिकारी डॉ रवि भूषण ने बताया कि शुरुआती परीक्षण सफल रहा है और आने वाले दिनों में नियमित रूप से मरीजों को इंडोस्कॉपी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Purnia N...