प्रयागराज, मार्च 29 -- नैनी में प्रस्तावित सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए केंद्र सरकार ने नगर निगम को 6.50 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि दी है। ह़ॉस्पिटल के लिए नगर निगम की ओर से जारी किए गए बांड के बदले यह प्रोत्साहन राशि है। बांड से नगर निगम को प्राप्त हुए 50 करोड़ की 13 फीसदी प्रोत्साहन राशि अस्पताल के निर्माण में उपयोग होगी। नगर निगम ने चालू वित्तीय वर्ष में म्यूनिसिपल बांड जारी किया था। नगर निगम ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर हॉस्पिटल निर्माण के लिए तीसरी बार निकाली गई निविदा 10 अप्रैल को खोली जाएगी। नैनी में यमुना किनारे एक एकड़ जमीन पर हॉस्पिटल का निर्माण होगा। 100 बेड वाले हॉस्पिटल अत्याधुनिक इलाज की सुविधा होगी। इस बीच प्रदेश सरकार ने नगर निगम को मार्च के वेतन के मद में 41.54 करोड़ रुपये आवंटित किया है। नगर निगम के मुख्य व...