धनबाद, मार्च 17 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अगले तीन माह में इनडोर सेवा शुरू होगी। अस्पताल प्रबंधन आवश्यक संसाधन और कर्मियों की व्यवस्था में जुट गया है। 167 करोड़ की लागत से निर्मित आधुनिक अस्पताल में फिलहाल ओपीडी सेवाएं संचालित हो रही हैं। इनडोर सेवा के लिए मशीनों के इंस्टॉलेशन और अन्य तकनीकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार अस्पताल में सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों के इंस्टॉलेशन शुरू हो गया है। कैथलैब स्थापित करने की भी प्रक्रिया चल रही है। इन उपकरणों के इंस्टॉलेशन के बाद इनडोर सेवा शुरू करने की दिशा में औपचारिक पहल की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन का लक्ष्य है कि निर्धारित समय सीमा में मरीजों के लिए यहां पूर्ण रूप से इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।नोडल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.