सुपर स्पेशियलिटी के कामकाज की हुई समीक्षा
मुजफ्फरपुर, जून 2 -- मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ महेश प्रसाद ने मंगलवार को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के कामकाज की समीक्षा की। बैठक में अस्पताल के सभी विभाग के डॉक्टर मौजूद थे। अधीक्षक ने सभी विभाग के डॉक्टरों से मरीजों के इलाज के बारे में जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल में नर्सिंग और पारामेडिकल स्टाफ की कमी से कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा कई उपकरणों की जरूरत है। बिना उपकरण के भी इलाज में परेशानी हो रही है। एसकेएमसीएच अधीक्षक ने बताया कि विभागों से आई डिमांड विभाग को भेजी जाएगी। यह भी पढ़ें- सुपर स्पेशियलिटी के कामकाज की हुई समीक्षा यह भी पढ़ें- अनुमंडलीय अस्पताल की कमियां दूर करें : पाठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.