दरभंगा, मार्च 7 -- दरभंगा। डीएमसीएच परिसर में 235 करोड़ की लागत से बने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को सात सितंबर 2024 को विधिवत प्रारंभ किया गया था। इसके साथ ही वहां आउटडोर सेवा भी शुरू कर दी गई थी। वहां इनडोर सेवा की प्रतीक्षा की जा रही थी। अब वहां इनडोर सेवा भी जल्द शुरू की जाएगी। ये बातें स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने गुरुवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव लोकेश कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारियों के साथ पटना में संपन्न बैठक के बाद कही। सांसद डॉ. ठाकुर ने बैठक में कहा कि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इनडोर सेवा शुरू करने के लिए 85 करोड़ से खरीदी गई मशीन और उपस्कर 2018 से ही मौजूद है। हर प्रमुख विभाग के लिए दो-दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी तैनाती की गई है। वहां आईसीयू के 30 बेड, आईसीसीयू के 12 बेड, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.