धनबाद, अप्रैल 4 -- मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सोमवार से दिल के रोग का इलाज शुरू होने जा रहा है। अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ रवि भूषण ने बताया कि आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत नियुक्त नए डॉक्टरों की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया जाएगा। सोमवार से कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ अस्पताल में ओपीडी सेवाएं देंगे, जिससे स्थानीय मरीजों को बेहतर और सुलभ उपचार मिल सकेगा। अब गंभीर हृदय रोगियों को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत कम पड़ेगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। ----इंडोर शुरू करने पर भी हो रहा कामसुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में इनडोर सेवा शुरू करने की दिशा में भी प्रयास जारी है। यहां फिलहाल 40 बेड मंगाए गए हैं। इसके अलावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.