धनबाद, मार्च 12 -- झरिया विधायक रागिनी सिंह ने बजट सत्र के दौरान बुधवार को विधानसभा में धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज व अस्पताल परिसर में बने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के चालू नहीं होने पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि 167 करोड़ रुपये की लागत से बना अत्याधुनिक अस्पताल वर्षों से बंद पड़ा है। वर्ष 2016 में केंद्र सरकार ने धनबाद को एक बड़ी स्वास्थ्य सुविधा के रूप में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात दी थी। इस परियोजना के तहत 200 बेड का आधुनिक अस्पताल तैयार किया गया, जिसमें 160 जनरल बेड और 40 आईसीयू बेड, आठ अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जैसी उन्नत जांच सुविधाएं स्थापित की गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी दस्तावेजों के अनुसार लगभग 87 करोड़ रुपये मशीनों और उपकरणों की खरीद पर और करीब 80 करोड़ रुपये भवन निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.