सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में जल्द शुरू होगी कैंसर सर्जरी, तैयारी शुरू
भागलपुर, जुलाई 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के अधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में जल्द ही कैंसर मरीजों की सर्जरी शुरू होने की संभावना है। सोमवार को बिहार कैंसर केयर रिसर्च सोसाइटी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ) सुधीर कुमार ने अस्पताल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। वर्तमान में यहां कैंसर मरीजों के लिए केवल कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध है। सोसायटी यहां मुजफ्फरपुर में संचालित होमी भामा कैंसर अस्पताल का एक यूनिट संचालित करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत यहां कैंसर मरीजों की सर्जरी के साथ-साथ रेडिएशन थिरेपी भी संभव होगी। ताकि भागलपुर और आसपास के जिलों के मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। निरीक्षण के दौरान सीएओ ने ऑपरेशन थिएटर, वार्ड और कैंसर विभाग की व्यवस्थाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.