गोरखपुर, मार्च 11 -- गोरखपुर। एनई रेलवे ग्राउंड पर खेले जा रहे इंटर क्लब क्रिकेट लीग ए-डिवीजन सुपर लीग मुकाबले में बुधवार को एनएस क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एवरबॉन्ड को 58 रनों से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए एनएस क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 33.2 ओवर में 135 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एवरबॉन्ड की पूरी टीम 19.5 ओवर में 77 रन ही बना सकी और मैच 58 रनों से हार गई। मैच में एनएस क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी उत्कर्ष यादव ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.