ललितपुर, मार्च 19 -- जिलाधिकारी के निर्देश पर नझाई बाजार में सब्जी मंडी का अतिक्रमण हटाने के बावजूद इसके नजदीक सुपर मार्केट के व्यापारी फुटपाथ पर कब्जा जमाए हैं। बृहस्पतिवार को नपा के इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर पहुंचे जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के निर्देश पर नपा ने एक दुकानदार का अतिक्रमण हटाया और शेष को तीन दिन में स्वत: हटाने की हिदायत दी। बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के पास सुपर बाजार स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से आस पास की दुकानों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने यहां फुटपाथ पर अतिक्रमण को लेकर नाराजगी जताई। फिर दोनों अफसरों ने यहां के दुकानदारों से बातचीत की और अतिक्रमण को स्वत: ही तीन दिनों में हटा लेने की चेतावनी दी। इसके साथ ही नगर पालिका के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.