भागलपुर, जून 19 -- कटिहार से चंदन की रिपोर्ट जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए चलाए जा रहे सुपर पेट्रोलिंग अभियान की शुक्रवार को समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस निरीक्षक ने विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर ओडी पदाधिकारियों तथा गश्ती वाहनों में तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि गश्ती दल निर्धारित मार्गों पर नियमित रूप से भ्रमण कर रहे हैं या नहीं। साथ ही संवेदनशील स्थानों, बाजार क्षेत्रों और प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी की भी जांच की गई। पुलिस पदाधिकारी ने सभी गश्ती दलों को रात्रि गश्ती और वाहन जांच अभियान को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- सुपर पेट्रोलिंग कर गश्ती वाहनों और थानों की गतिविधियों का किया गया निरी...