नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- अमेरिका और ईरान के सीजफायर का सबसे बड़ा खिलाड़ी बनकर पाकिस्तान उभरा है। खबरें ये भी आईं कि अमेरिका की तरफ से ही पाकिस्तान पर ईरान को मनाने का दबाव बनाया गया था। साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तरफ से सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट पर भी पहले अमेरिका ने मंजूरी दी थी। हालांकि, इन्हें लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। चर्चाएं तेज हो गईं हैं कि सुपर पावर माने जाने वाले अमेरिका को पाकिस्तान की जरूरत क्यों पड़ गई।क्यों सीजफायर चाह रहे थे ट्रंप 28 फरवरी से शुरू हुआ युद्ध मार्च के अंत तक भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था। कहा जा रहा है कि ट्रंप को लग रहा था कि ईरान जल्द ही घुटने टेक देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसने जवाबी कार्रवाई मध्य पूर्व में अमेरिका के कई बेस पर हमले कर दिए। इधर, अमेरिका में ...