कानपुर, जुलाई 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चर्म निर्यात परिषद की ओर से सोमवार को दिल्ली में वर्ष 2024-25 के लिए राष्ट्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन किया। इसमें शहर की सुपर टेनरी लिमिटेड को चमड़ा निर्यात श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला। केंद्र सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पुरस्कार दिया। कंपनी की ओर जफर फिरोज ने पुरस्कार ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...