गाजीपुर, अप्रैल 14 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ग्रीन पार्क स्टेडियम में सोमवार देर शाम रेवतीपुर प्रीमियर फुटबॉल लीग सीजन-4 का रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। डे-नाइट मैच में सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किंग्स इलेवन को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के बाद देर रात तक चले पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि मुकेश पांडेय और जयशंकर राय ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। पहले हाफ में किंग्स इलेवन ने आक्रामक खेल दिखाया और 23वें मिनट में अजय कुमार ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई, जो मध्यांतर तक कायम रही।दूसरे यह भी पढ़ें- सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन को हराकर जीता खिताब हाफ में...