गाजीपुर, अप्रैल 14 -- रेवतीपुर (गाजीपुर)। स्थानीय गांव स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में सोमवार देर शाम रेवतीपुर प्रीमियर फुटबॉल लीग सीजन-4 का फाइनल मुकाबला खेला गया। डे-नाइट मैच में सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच के बाद देर रात तक चले पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि मुकेश पांडेय और जयशंकर राय ने विजेता तथा उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। सुदामा पाल को 'मैन ऑफ द मैच', अजय कुमार को 'मैन ऑफ द सीरीज' और एहशान को 'बेस्ट स्ट्राइकर' का खिताब मिला। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले हाफ में किंग्स इलेवन ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। 23वें मिनट में अजय कुमार ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई, जो मध्यांतर तक बरकरार रही। दूसरे हाफ में सुपर किंग्स ने जोरदार वापस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.