पीलीभीत, मई 12 -- अमरिया। प्रीमियर लीग के आठवें दिन सोमवार को कादरी क्रिकेट क्लब हर्रायपुर और उदयपुर क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। रोमांचक मैच में कादरी क्रिकेट क्लब ने 14 ओवरों 6 विकेट खोकर 130 रन बनाए। उदयपुर क्रिकेट क्लब को 131 रन का लक्ष्य मिला था। टीम ने 14 ओवरों में 130 रन बनाए और मैच को टाई कर दिया। बाद में सुपर ओवर डाला गया। उदयपुर ने सुपर ओवर में पांच रन बनाए। जबकि हर्रायपुरपुर ने सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का मारकर कर जीत अपने नाम कर ली। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए हर्रायपुर की टीम के खिलाड़ी मुज़म्मिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह भी पढ़ें- रोमांचक मुकाबले में रुक्मणी की टीम ने एसआर अकादमी को चार रन से हराया अब 23 मई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल दस टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में सभी टीमें एक-दूसरे के ...