नई दिल्ली, जून 15 -- इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच सोमवार को खेला गया मुकाबला कई मायनों में हमेशा याद रखा जाएगा। श्रीलंका की टीम एक समय मैच जीतने के काफी करीब थी लेकिन अरशद खान ने आखिरी ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की, जिसके कारण मैच टाई हुआ। हालांकि श्रीलंका ने सुपर ओवर में दमदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किया। वहीं दूसरी तरफ मैच के साथ-साथ तिलक वर्मा और अंपायरों के बीच बहस लगातार टीवी पर दिख रही थी। मैच टाई पर छूटने के बाद और सुपर ओवर खत्म होने के बीच तक कई बार तिलक अंपायर से बहस करते हुए दिखे, इस दौरान अन्य भारतीय खिलाड़ी भी अंपायर के फैसले से नाखुश थे। सुपर ओवर में एक बार तो भारतीय टीम मैदान से बाहर चली थी, जिसके बाद अंपायर के कहने पर फिर से खिलाड़ियों को दोबारा मैदान पर वापस आना पड़ा। इंडिया ए ने पहले बैटिंग करते हुए 49.2 ओवर में सभ...