सुपर इंडियन ने सिरतौल रॉयल को हराया
बदायूं, मार्च 30 -- गांव सिरतौल में आयोजित सिरतौल प्रीमियर लीग में रविवार को सिरतौल सुपर इंडियन ने सिरतौल रॉयल को 56 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर इंडियन ने निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट पर 106 रन बनाए। कप्तान मोहित शर्मा ने सर्वाधिक 34 रनों का योगदान दिया।107 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरतौल रॉयल की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 8 ओवर में 54 रनों पर सिमट गई। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए कप्तान मोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पवन उपाध्याय, सर्वेश उपाध्याय, भुवनेश गौड़, अनुज गौड़, सनी शाक्य, अवधेश शाक्य, मुनीश गुप्ता, सचिन शर्मा और शिवम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.