बदायूं, मार्च 27 -- बिल्सी। गांव सिरतौल में जारी सिरतौल प्रीमियर लीग में गुरुवार को सिरतौल सुपर इंडियन ने सिरतौल सुपर किंग को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर सुपर इंडियन के कप्तान मोहित शर्मा ने गेंदबाजी चुनी, जिसके बाद विपक्षी टीम महज 40 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए अभय गुप्ता ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। सुपर इंडियन की ओर से मोहित शर्मा ने 3, जबकि आरव और दिनेश ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में 41 रनों का लक्ष्य सुपर इंडियन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 5 ओवर में हासिल कर लिया। अंश शर्मा ने 24 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान आयोजक समिति सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...