सिमडेगा, जनवरी 2 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। मतदाता सूचि शुद्धिकरण और एसआईआर को लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक हुई। बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार ने प्रखंड के सभी बीएलओ और सुपरवाईजरो को एसआईआर और मतदाता सूचि शुद्धिकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मतदाता सूची से गलत नाम, फोटा एवं अन्य गलतियों को हटाने के संबंध में भी जानकारी दी। एसआईआर मैपिंग के दौरान वर्ष 2003 के मतदाता सूची में नाम खोजने की प्रक्रिया की जानकारी भी पीपीटी के माध्यम से दी। इधर केरसई, कोलेबिरा, पाकरटांड प्रखंडो में भी इस संबंध में संबंधित बीएलओ एवं सुपरवाईजरो को प्रशिक्षण दिया गया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...