गाजीपुर, मार्च 22 -- गाजीपुर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड की ओर से सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर की भर्ती शिविर का आयोजन कासिमाबाद ब्लॉक में 23-24 मार्च और मरदह ब्लॉक में 25-26 मार्च को होगा। डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय ने बताया कि सुरक्षा सैनिक के लिए हाईस्कूल पास और शारीरिक मानक, सुपरवाइजर के लिए इंटर पास व निर्धारित आयु-लंबाई आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण के बाद भारत और विदेशों में स्थायी तैनाती मिलेगी, जिसमें पीएफ, ईएसआई और ग्रेच्युटी की सुविधा शामिल होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.