नोएडा, जून 13 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-68 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करने वाली महिला ने सुपरवाइजर पर मानसिक एवं यौन उत्पीड़न करने, अभद्र व्यवहार करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ फेज-तीन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पिछले पांच वर्ष से कंपनी में कार्य कर रही थीं। कंपनी में प्रेमपाल नामक सुपरवाइजर भी काम करता है। आरोप है कि प्रेमपाल बार-बार महिला के पास आने का प्रयास करता था। उसने कई बार बिना अनुमति के महिला के शरीर को छुआ। विरोध करने पर अभद्र टिप्पणी करता था। कंपनी परिसर और उसके बाहर भी आरोपी द्वारा महिला को परेशान किया जाता था। यह भी पढ़ें- सुपरवाइजर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया तो महिला को नौकरी से निकाला रास्ते में बाइक रोककर जबरन होटल ले जाने की जिद करता था। रात में जब...