सुपरवाइजर ने आंगनबाड़ी केंद्रों की हकीकत परखी
उन्नाव, अगस्त 15 -- पुरवा, संवाददाता। आंगनबाड़ी केंद्रों का शुक्रवार को सुपरवाइजर पूर्णिमा गुप्ता ने निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, गतिविधियों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण दौरान बच्चों को ईसीसीई (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा) के तहत खेल और पढ़ाई से संबंधित गतिविधियां कराई गईं। तीनों केंद्रों पर कुल 62 बच्चे पंजीकृत हैं, जिनमें से 35 बच्चे उपस्थित मिले। सुपरवाइजर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा सिंह, पुष्पा सिंह और फूलमती मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.